दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
लोवाडीह स्थित स्मारक स्थल पहुंच प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रांची। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने गुरुवार को लोवाडीह, नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के संघर्ष और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई तथा वंचितों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक दूरदर्शी, संघर्षशील एवं जनभावनाओं से जुड़े नेता थे, जिनका जीवन जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के विचार और आदर्श हमेशा समाज को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण ऐसे ही संघर्षशील नेताओं की शहादत और समर्पण का परिणाम है। बड़े भाई दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ एवं युवा नेताओं पर पूरे झारखंड को गर्व है।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भी दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें