July 3, 2026 12:12 am

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने की निष्पक्ष जांच की मांग

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने की निष्पक्ष जांच की मांग

सरिया। भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य सह इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) जिला कमिटी सदस्य (सरिया) कॉमरेड राहुल राज मंडल के पूजनीय पिता जी का बीते 30 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलने पर धनवार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार यादव पीड़ित परिवार के निवास स्थान पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया।

पूर्व विधायक ने मामले को गंभीर बताते हुए थाना प्रभारी, डीएसपी तथा सिविल सर्जन से दूरभाष पर बातचीत की और घटना की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले का जल्द उद्भेदन नहीं होने पर भाकपा माले आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार करेगी।

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें