August 2, 2026 2:15 am

भीषण गर्मी में गिरिडीह पुलिस की मानवीय पहल, थानों के बाहर शुरू हुई प्याऊ व्यवस्था

भीषण गर्मी में गिरिडीह पुलिस की मानवीय पहल, थानों के बाहर शुरू हुई प्याऊ व्यवस्था

Giridih Police ने भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना परिसरों के बाहर शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू की है। इस अभियान की शुरुआत मुफ्फसिल और पचम्बा थाना परिसर से की गई, जहां राहगीरों और आम जनता के लिए प्याऊ लगाई गई है।

इस पहल की शुरुआत के दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को ठंडा पानी पिलाकर इस जनहित अभियान की शुरुआत की। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि तेज गर्मी में सड़क पर निकलने वाले मजदूरों, यात्रियों और आम नागरिकों को साफ एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके।

गिरिडीह पुलिस के अनुसार, फिलहाल मुफ्फसिल और पचम्बा थाना से इस अभियान की शुरुआत की गई है और जल्द ही जिले के सभी थाना एवं ओपी परिसरों के बाहर भी इसी प्रकार की प्याऊ व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने गिरिडीह पुलिस की इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था गर्मी में राहत देने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संवेदनशीलता को भी मजबूत करेगी।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें