देशभर में एक बार फिर कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर ₹42 की वृद्धि हुई है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत ₹53.50 तक बढ़ गई है।
इसके साथ ही तेल विपणन कंपनियों ने 5 किलो वाले “छोटू” LPG सिलेंडर के दाम में भी ₹11 की बढ़ोतरी की है।
हालांकि घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।












