August 3, 2026 3:27 am

सत्ता बदलते ही बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई तेज, फर्जी आधार कार्ड के साथ 8 गिरफ्तार

सत्ता बदलते ही बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई तेज, फर्जी आधार कार्ड के साथ 8 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज होती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में नॉर्थ 24 परगना जिले के निमता इलाके में पुलिस ने आधी रात बड़ी रेड कर 8 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पहचान पत्र बनवाकर कई वर्षों से इलाके में रह रहे थे। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और बांग्लादेश का जन्म प्रमाणपत्र बरामद किया गया है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को लंबे समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि फर्जी दस्तावेज बनाने वाले नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितने अन्य अवैध घुसपैठियों को ऐसे दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।

राजनीतिक गलियारों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष लगातार बंगाल में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान पत्र के मुद्दे को उठाता रहा है। अब इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में भी नया विवाद खड़ा हो सकता है।

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें