सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिले विधायक नागेन्द्र महतो, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिले विधायक नागेन्द्र महतो, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवाडीह निवासी स्वर्गीय टहल साव के विगत दिनों ईसरी बाजार में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन के बाद बगोदर विधायक सह सचेतक Nagendra Mahto आज उनके आवास पहुंचे। इस दौरान विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।

मौके पर विधायक नागेन्द्र महतो ने गिरिडीह उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर डुमरी सड़क दुर्घटना में मृत सभी आश्रित परिवारों को अविलंब राहत राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं बरवाडीह निवासी सुरेश यादव के निधन की दुःखद सूचना मिलने पर भी विधायक नागेन्द्र महतो उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

इस मौके पर मुखिया झरी महतो, पंचायत समिति सदस्य बशारत अंसारी, उप मुखिया मंटू यादव, दिनेश्वर महतो, मो. सिराज, धर्म पंडित, कामेश्वर यादव, महादेव साव, जोगेंद्र साव, बैजनाथ यादव, बिशुन पंडित, डॉ. भुनेश्वर, युगल पंडित समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें