August 2, 2026 2:15 am

झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद के पहल पर लूतियानो को मिली 48 घंटे में 200केवीए ट्रांसफार्मर

झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद के पहल पर लूतियानो को मिली 48 घंटे में 200केवीए ट्रांसफार्मर

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने,विपक्षियों की एक भी चाल नहीं चलेगी:शत्रुध्न

सरिया/गिरिडीह

सरिया प्रखंड क्षेत्र के लुतियानो में पिछले दिनों ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली गुल हो गई थी इसकी सूचना ग्रामीणों ने झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल को दिया जिसपर त्वरित पहल करते हुए बिजली विभाग के वरीय अधिकारी से बात कर 200 केवीए का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को देने की बात कही।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल शामिल हुए ।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने फूल माला देकर झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद का स्वागत किया लोगों को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि झारखंड का मुखिया हेमंत सोरेन जनता के हक अधिकार के लिए लड़ते हैं ताकि झारखंडियों को कोई परेशानी ना हो आज विपक्ष बिजली पानी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरना चाहते हैं पर हकीकत ये हैं कि आज सरिया प्रखंड क्षेत्र में 100 से अधिक ट्रांसफार्मर झामुमो के पहल पर लगाया गया हैं।
इन्होंने कहा झारखंडियों का नेता हेमंत सोरेन झारखंडियों के हितैषी हैं यहां के माता बहनों के लिए महिला सम्मान राशि मिल रही हैं अब तो छात्रों को छात्रवृत्ति भी मिलना प्रारंभ हो गई है।
भाजपा की डूबती राजनीति से डरकर विपक्ष नया तमाशा कर रही हैं। पर याद रहे हेमंत सोरेन झुकेगा नहीं बल्कि झारखंडियों के हक अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे
मंडल ने कहा कि आज 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया हैं आगे भी इस क्षेत्र के विकास के लिए मेरा प्रयास रहेगा।
वहीं गांव के उप मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र मंडल ने कहा कि झामुमो नेता के पहल पर हमारे पंचायत में आज ट्रांसफार्मर मिला हैं हमलोग लगभग 15 दिन से अंधेरे में थे आज जब बिजली मिली हैं तो ग्रामीण खुशी जाहिर कर रहे हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें