August 17, 2026 6:09 am

सरिया प्रखंड सभागार में वनोपज कार्यक्रम कार्यशाला आयोजित, “सहकार से समृद्धि” पर दिया गया जोर

सरिया प्रखंड सभागार में वनोपज कार्यक्रम कार्यशाला आयोजित, “सहकार से समृद्धि” पर दिया गया जोर

 

सरिया

सरिया प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय वनोपज कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्वनी कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्वनी कुमार ओझा, प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी, अनुमंडल अंकेक्षण पदाधिकारी सहयोग समितियां मुक्ति कौशल, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रभाष कुमार गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय वर्णवाल, JSLPS के फील्ड थिमेटीक कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश कुमार वर्मा तथा सरिया क्षेत्र MFPC LTD की डायरेक्टर रीना यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी ने सिद्धू कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए किसानों एवं महिला समूहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने “सहकार से समृद्धि” की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि वनोपज आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर ग्रामीण महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

कार्यशाला के दौरान वनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन एवं सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने वनोपज आधारित गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सरिया क्षेत्र महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ श्रीकांत प्रसाद वर्मा, पैक्स प्रतिनिधि सुरेश भारती, विकास राम सहित JSLPS की सैकड़ों दीदियों ने भाग लिया।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें