January 15, 2026 5:15 pm

राज्य निर्माण में छात्रों–युवाओं की अहम भूमिका : प्रवीण प्रभाकर*

 

*राज्य निर्माण में छात्रों–युवाओं की*

*अहम भूमिका : प्रवीण प्रभाकर*

 

*बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की*

*हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर*

 

रांची। आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि 22 जून को बलिदान दिवस के माध्यम से राज्य के नवनिर्माण के लिए हुंकार भरी जाएगी। श्री प्रभाकर ने आज केंद्रीय कार्यालय में आजसू छात्र संघ की बैठक में कहा कि राज्य निर्माण में छात्रों–युवाओं की अहम भूमिका रही है। झारखंडी जनता के हितों के संघर्ष के लिए पुनः छात्रों–युवाओं को आगे आना होगा।

 

बैठक में बलिदान दिवस समारोह की तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि 22 जून को रांची में आयोजित बलिदान दिवस ऐतिहासिक होगा। इसे सफल बनाने के लिए आजसू छात्र संघ के सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में राज्यभर से कार्यकर्ता जुटेंगे।

 

कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों–युवाओं के साथ छल कर रही है। झामुमो ने चुनाव के समय जो वायदे किए थे, उन्हें हेमन्त सोरेन भूल चुके हैं। युवाओं को न रोजगार दिया जा रहा है और न ही बेरोजगारी भत्ता। राज्य का शैक्षणिक माहौल भी सुधारने का कोई प्रयास नहीं हो रहा।

 

बैठक में राजकिशोर महतो, रोशन नायक, राजेश सिंह, रवि रोशन, प्रशांत महतो , नितेश कुमार, शिवम कुमार, अभिषेक कुमार, अंगद, बिट्टू , प्रियांशु, पीयूष कुमार, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें