March 15, 2026 7:38 pm

सचिव के साथ उपायुक्त गिरिडीह खुद कर रहे अबुआ आवास का निरिक्षण

 

*गिरिडीह:- सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार ने गिरिडीह जिला के उपायुक्त के साथ मधवाडीह पंचायत बेंगाबाद में अबुआ आवास योजना की प्रगति की निरीक्षण की। इस दौरान उप विकास आयुक्त समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने और समय पर निष्पादित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अबुआ आवास की प्रगति, लाभुकों के चयन व अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान विभागीय सचिव ने अबुआ आवास की किश्त समय से मिल रही है या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त कर उचित दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लाभकों से वार्तालाप की और आवास का लाभ मिलने पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। इस पर लाभुकों ने अबुआ आवास के मिलने के संबंध में अपनी खुशी जाहिर की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिए।

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें