August 2, 2026 2:51 am

भीषण गर्मी पर सरकार अलर्ट, हर गांव-मोहल्ले में पानी पहुंचाने का आदेश

Hemant Soren ने राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सरकारी कार्यालयों को आम जनता के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए और इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित की जाए, ताकि राहगीरों और आम लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।

साथ ही सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि जहां जल संकट की स्थिति हो वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति, खराब चापाकलों की मरम्मत तथा अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी से लोगों को परेशानी न हो, यह प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी के दौर में प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनहित सर्वोपरि है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें