August 2, 2026 3:42 am

धीरे-धीरे बढ़ता झामुमो का कुनबा, तिलाबानी में दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

धीरे-धीरे बढ़ता झामुमो का कुनबा, तिलाबानी में दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घुटिया पेसरा के तिलाबानी गांव में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य सह बगोदर विधानसभा क्षेत्र के नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि उन्होंने बगोदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। इस दौरान भाजपा और भाकपा माले के “खोखले विकास” को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि आज भी कई गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और गांव तक पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं है।

उन्होंने कहा कि विकास की ऐसी तस्वीर यह दर्शाती है कि वर्षों तक सत्ता में रहने वाले दलों ने क्षेत्र की जनता का केवल शोषण किया है। श्री मंडल ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र की राजनीति केवल दो परिवारों तक सीमित होकर रह गई है और दोनों ने बारी-बारी से क्षेत्र का दोहन किया।

उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों में भाजपा और माले सत्ता का सुख लेते रहे, लेकिन क्षेत्र की सुंदरता, स्वच्छता और आधारभूत विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

बैठक के दौरान सरिया उप प्रमुख रामदेव यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। बताया गया कि लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।

श्री मंडल ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि फिलहाल क्षेत्र के जो जरूरी कार्य हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। साथ ही भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो लोग बिना झिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं, हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें