राहुल गांधी ने सर गंगाराम अस्पताल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल जाना

राहुल गांधी ने सर गंगाराम अस्पताल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल जाना

 

नई दिल्ली, 09 जुलाई – कांग्रेस के नेता राहुल गांधी आज दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आदिवासी समाज के शीर्ष नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की।

 

उन्होंने गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी उन्होंने हालचाल पूछा।

 

दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए लंबे समय तक संघर्षरत रहे हैं। राहुल गांधी की यह मुलाकात न केवल मानवीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, बल्कि राजनीतिक सौहार्द का भी प्रतीक बनी।

 

इस अवसर पर कल्पना सोरेन, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें