January 13, 2026 10:30 am

सरिया कॉलेज में खाद्य आपूर्ति विभाग की बैठक, तीन माह के राशन वितरण पर हुई चर्चा

सरिया (गिरिडीह): सरिया कॉलेज सभागार में बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो उपस्थित थे, जबकि बैठक की अध्यक्षता बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने की।

बैठक का संचालन आपूर्ति पदाधिकारी अनूप कुमार ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा सभी कार्डधारकों को तीन माह का राशन वितरण सुनिश्चित करना था। विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि सरकार की ओर से सभी राशन कार्डधारकों को तीन महीने का अनाज दिया जाएगा, और यह सुनिश्चित किया जाए कि डीलर समय पर एवं पारदर्शिता के साथ वितरण करें।

वहीं जीप सदस्य अनूप पांडेय ने कहा कि डीलर समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी यह जिम्मेदारी है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित समय पर जनता को राशन उपलब्ध कराएं।

डीलर संघ के अध्यक्ष राजेश बर्मा ने अपने संबोधन में डीलरों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वितरण में सबसे बड़ी बाधा नेटवर्क की समस्या है, जहां आज के 5जी युग में भी डीलरों को 2जी नेटवर्क पर काम करना पड़ता है सर्वर नहीं रहता है साथ ही आनाज उतरने का किराया भी देना पड़ता है ऐसे मे दिक्कत का सामना करना पड़ता है, डीएसडी से समय पर अनाज आपूर्ति की मांग करते हुए कहा कि डीलरों को मानदेय भी मिलना चाहिए ताकि वे अपने कार्य को और अधिक ईमानदारी और समर्पण से कर सकें।

बैठक में प्रमुख प्रीति कुमारी, उप प्रमुख रामदेव यादव, सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव, मुखिया अजय यादव, गीता देवी, धनेश्वर साव, हेमंती देवी, अनिल शर्मा, बबलू मंडल, रामदेव ठाकुर, मिंटू जैन सहित प्रखंड के सभी मुखिया एवं डीलर उपस्थित थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें