August 17, 2026 10:41 am

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेगी रेखा गुप्ता , 20 फरवरी को लेंगी शपथ*

 

*दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेगी रेखा गुप्ता , 20 फरवरी को लेंगी शपथ*

*दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का नाम फाइनल हो गया है। बीते कई दिनों से दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलने की चर्चा थी, और अंततः शालीमार बाग सीट से जीतकर आई रेखा गुप्ता ने दिल्ली की रेस में बाजी मार ली है। वह 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेंगी। बीजेपी ने 12 दिनों तक नए सीएम के नाम पर सस्पेंस बनाए रखा, लेकिन बुधवार शाम को रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाते हुए सभी अटकलों का अंत कर दिया।
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होते ही रेखा गुप्ता का नाम तय कर लिया गया था। रेखा गुप्ता का महिला होना और संघ से उनका संबंध सीएम बनने में मददगार साबित हुआ। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराया है। पिछले दो चुनावों में रेखा गुप्ता को वंदना कुमारी से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने बड़ी जीत हासिल की।

बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली के संभावित मुख्यमंत्री और मंत्रियों से 90 दिन का रोडमैप तैयार करने को कहा था, जिसमें पहले 15 दिनों, 30 दिनों, 60 दिनों और 90 दिनों के लिए उनका प्लान पूछा गया था। इस रोडमैप को तैयार करने के लिए केवल 48 विधायकों को निर्देशित किया गया था।
दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आए थे, लेकिन 9 दिन बाद भी नया सीएम घोषित नहीं हुआ था। अब, 21वें राज्य के रूप में रेखा गुप्ता को महिला सीएम बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। बीजेपी ने कई राज्यों में महिला उपमुख्यमंत्री बनाए हैं, जैसे उड़ीसा और राजस्थान, लेकिन रेखा गुप्ता पहली बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं।

बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की उपस्थिति में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी। दिल्ली के सीएम पद की रेस में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे कई नेताओं के नाम चल रहे थे, लेकिन अंततः रेखा गुप्ता ने यह पद हासिल किया।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें