March 11, 2026 5:49 am

प्रवासी मजदुर गोविन्द महतो का शव 28 दिन बाद विदेश से पहुंचा गांव

प्रवासी मजदुर गोविन्द महतो का शव 28 दिन बाद विदेश से पहुंचा गांव


बगोदर: – बगोदर प्रखण्ड के अड़वारा पंचायत के बरावाडिह के प्रवासी मजदुर गोविन्द महतो का शव 28 दिन बाद गांव पहुंचेगा । गोविन्द महतो दक्षिण अफ्रीका के ट्यूनेशिया में इन्टरनेशनल पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड कम्पनी में पिछले 8 सितम्बर को कार्य के दौरान हाइड्रा से भारी समान से गंभीर चोट लगी थी । जिसके बाद गंभीर रूप घायल गोविन्द को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही परिजनों में दुःख का पहाड टूट पड़ा है। उधर कई समाजिक कार्यकर्ता व कई राजनितिक दल नेता भी मृतक के घर पहुँच कर आश्रितों से मिले और ढाढस बंधाया। जिसमें विधायक विनोद सिंह पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो जे एल के एम केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने भी घटना के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किए थे। शनिवार शाम राँची बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा में गोविन्द महतो का शव पहुंचा । वहीं समाजिक कार्यकर्ता सह शिक्षक छोटन प्रसाद छात्र राँची पहुंचे जहां शव को रिसिव करने के बाद एम्बलेंस से पैतृक गांव लेकर निकले रात्री तक पहुंचने की उम्मीद है। मृतक गोविन्द महतो के भांजा हीरालाल महतो से कम्पनी के प्रतिनिधि से मुआवजा को लेकर सहमती बनी है जिसमें मृतक के पत्नि के खाते में मुआवजा राशि भेजी गई । जबकि एक किस्त और भेजने की बात कही गई है उधर घटना से गांव में मातम पसरा है

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें