August 12, 2026 4:55 pm

सरिया हाई स्कूल स्टेडियम में 1 सितंबर से भव्य नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट, समिति ने नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सरिया हाई स्कूल स्टेडियम में 1 सितंबर से भव्य नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट, समिति ने नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सरिया (गिरिडीह): सरिया स्थित हाई स्कूल स्टेडियम में आगामी 1 सितंबर 2026 से आयोजित होने वाले ऐतिहासिक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब’ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीजन 2026 के सफल आयोजन हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अनूप पांडेय (जिप सदस्य) व हरिहर मंडल को संयोजक, राजू मंडल को अध्यक्ष, राजेश मंडल को सचिव, राजेश यादव को उप सचिव, सुनील मंडल व मणिकांत विश्वास को कोषाध्यक्ष, आजाद मंडल को उपाध्यक्ष तथा आदित्य पाण्डेय को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 1 सितंबर को महिला फुटबॉल टीमों के उद्घाटन मैच से होगा। इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जिनके लिए प्रवेश पंजीकरण शुल्क ₹3,100 निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹1,00,000 तथा उपविजेता को ₹61,000 की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि इस बार दर्शकों को उत्कृष्ट और रोमांचक खेल देखने को मिलेगा। बैठक में मनीष मंडल, सपन घोष, विनोद मंडल, सतीश मंडल, अनिल यादव, चंदन, विनय और पिंटू मंडल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें