मतदाता जागरूकता में डिजिटल मीडिया इंफ्लुएंसर्स निभाएंगे बड़ी भूमिका, 30 जून से झारखंड में शुरू होगा SIR अभियान

मतदाता जागरूकता में डिजिटल मीडिया इंफ्लुएंसर्स निभाएंगे बड़ी भूमिका, 30 जून से झारखंड में शुरू होगा SIR अभियान

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने क्रिएटर्स से की अपील— सही, प्रमाणिक और तथ्य आधारित जानकारी हर मतदाता तक पहुंचाएं

रांची, 28 जून | Jharkhand First

झारखंड में मतदाता सूची को अद्यतन और अधिक सटीक बनाने के लिए 30 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में प्रशासन ने पहली बार डिजिटल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना है, ताकि मतदाताओं तक सही और प्रमाणिक जानकारी प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सके।

रांची में आयोजित ‘स्टेट लेवल क्रिएटर्स मीट 2026’ में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़े डिजिटल क्रिएटर्स को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जन-जागरूकता का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में कंटेंट क्रिएटर्स लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने डिजिटल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से अपील की कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी केवल सत्यापित और तथ्यात्मक जानकारी साझा करें तथा लोगों को प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान चयनित क्रिएटर्स को SIR प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया और उन्हें सहभागिता प्रमाणपत्र सौंपा गया।

निर्वाचन विभाग के अनुसार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं को निर्धारित समय के भीतर फॉर्म भरकर BLO को जमा करना होगा, जबकि एक प्रति अपने पास पावती के रूप में रखनी होगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर प्रक्रिया पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। अधिकांश मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी, जबकि विशेष परिस्थितियों में संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Jharkhand First अपील:
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भाग लें, जानकारी सत्यापित करें और जिम्मेदार डिजिटल सामग्री को बढ़ावा दें।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें