6 महीने से फरार मुखिया के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा
सरिया
सरिया प्रखंड के मंदरामो पश्चिमी पंचायत की मुखिया इंदिरा देवी के पिछले छह महीने से फरार रहने को लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा सभी वार्ड सदस्यों ने एकजुट होकर इस मामले में मोर्चा खोल दिया है।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मुखिया के छह महीने से फरार रहने के कारण पंचायत का विकास कार्य प्रभावित हो गया है और आम लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मांग करने के बावजूद अब तक उप मुखिया को प्रभार नहीं दिया गया है, जिससे पंचायत का प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहा है।
वहीं इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारी को अनुशंसा भेज दी है। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उप मुखिया को पंचायत का प्रभार नहीं दिया गया तो वे सभी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
मौके पर मोहम्मद सद्दाम, चेतलाल महतो, परमवीर संजय, मंजू देवी, सुरेंद्र चौधरी, महेंद्र मंडल, लखन मेहता, डेगलाल महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।
#Sariya #JharkhandNews #BreakingNews #PanchayatNews












