March 13, 2026 12:23 pm

बधाइयों का दौर जारी

विपक्ष के नए सचेतक बने बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, चारों ओर से मिल रही हैं शुभकामनाएं

 

झारखंड विधानसभा में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो को विपक्ष का सचेतक बनाए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। कार्यकर्त्ताओं और समर्थकों में उत्साह साफ नजर आ रहा है।

रविवार को नगर सांसद प्रतिनिधि हेमलाल मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्ता खेतको स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महतो को बुके भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर हर्षपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यकर्त्ताओं ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पद बगोदर की जनता के संघर्ष और विधायक नागेन्द्र महतो की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

 

हेमलाल मंडल ने कहा, “नागेन्द्र महतो का यह पद उनके ईमानदार नेतृत्व और जनता से जुड़ाव का प्रमाण है। हम सबको गर्व है।”

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक को केंद्रीय नेतृत्व तक अपनी बात मजबूती से रखने की सलाह दी, ताकि क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान जल्द हो सके।

 

 

???? #NagendraMahto #BabulalMarandi #RaghubarDas #AnnapurnaDevi #AmitShah #NarendraModi #JharkhandPolitics #OppositionWhip #BagodarNews

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें