March 11, 2026 9:10 am

कैमरून में फंसे प्रवासी मजदूरो को वतन वापसी पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने किया स्वागत

कैमरून में फंसे प्रवासी मजदूरो को वतन वापसी पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने किया स्वागत

 

विदेश. कैमरून में झारखंड के गिरिडीह, बोकारो,हजारीबाग जिले के 47 प्रवासी श्रमिकों विगत चार महीनों से फंसे थे।विगत दिनों बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने पत्र के माध्यम से विदेश मंत्रालय एवं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी वार्ता कर सभी झारखंड प्रवासी श्रमिक सकुशल वतन वापसी की मांग किया था। विदेश मंत्रालय ने तत्परता दिखाते हुए जिसके फलस्वरूप सभी 46 प्रवासी श्रमिकों वतन वापसी हुई थी।आज बगोदर स्थित भाजपा कार्यालय में सभी वतन वापसी हुए प्रवासी श्रमिकों को बगोदर विधायक ने माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान श्रमिकों ने केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्री मति अन्नपूर्णा देवी जी एवं बगोदर विधायक नागेंद्र महतो जी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

#Bagodar #GiridihNews #DelhiNews #jharkhand #johar #johannesburg

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें