March 11, 2026 8:28 am

गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा निमियाघाट थाना, गिरिडीह को किया गया सम्मानित

राँची।आज दिनांक-29.11.2024 को उडीसा राज्य के भूवनेश्वर स्थित कन्वेंशन सेन्टर, लोकसेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानाओं में से एक अवार्ड झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिलान्तर्गत स्थित निमियाघाट थाना को दिया।

यह अवार्ड आम जनता से पुलिस का व्यवहार, थाने की साफ सफाई शिकायतकत्ताओं के लिए सुविधाओ पुलिस कर्मियों के लिए फिटनेस की सुविधाए, दिव्यांगों के लिए रैम्प की सुविधा, सी०सी०टी०भी० और फायर सेफ्टी की व्यवस्था आदि मानकों पर खरा उतरने हेतु प्रदान किया गया।

यह अवार्ड प्रत्तिवर्ष गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा उपरोक्त मानकों के आधार पर देश के सर्वश्रेष्ठ थानाओं को दिया जाता है। इसी आधार पर झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिलान्तर्गत निनियाघाट थाना को तीन थानाओं में से सर्वश्रेष्ठ थाना होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें