मोदी सरकार का आम जनता पर महंगाई का कड़ा प्रहार : प्रणव वर्मा

मोदी सरकार का आम जनता पर महंगाई का कड़ा प्रहार : प्रणव वर्मा

 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमिटी सदस्य प्रणव वर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता पहले ही परेशान है, ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है।

प्रणव वर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ेगा, जिससे रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों के दाम भी बढ़ जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर केवल कंपनियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें पहले से आसमान छू रही हैं, वहीं अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

झामुमो नेता ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है और सरकार को राहत देने की दिशा में काम करना चाहिए।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें