February 14, 2026 4:10 am

छोटकी खरगडीहा पंचायत में नशा मुक्ति अभियान को मिली गति, आठ गांवों में नुक्कड़ सभाओं से ग्रामीण हुए जागरूक

छोटकी खरगडीहा पंचायत में नशा मुक्ति अभियान को मिली गति, आठ गांवों में नुक्कड़ सभाओं से ग्रामीण हुए जागरूक

बेंगाबाद

बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा पंचायत में नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से नशा मुक्ति अभियान को तेज किया गया। अभियान के तहत पंचायत के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
अभियान के क्रम में ग्राम विझैया, देवाटांड, रघैडीह, छोटकी खरगडीहा, हरखुडीह, चुंगलो, हरिनवाटांड एवं मुंडराडीह में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं। सभाओं के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी बर्बाद करता है। नशे के कारण आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह, अपराध और सामाजिक विघटन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिनसे सामूहिक प्रयास से ही निजात पाई जा सकती है।
वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही आगामी नशा मुक्ति कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया, ताकि पंचायत को नशा मुक्त बनाया जा सके।
इस अवसर पर सुनील यादव, महेन्द्र प्रसाद वर्मा, संजय दास, अशोक दास, प्रदीप यादव, प्रदीप तुरी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने नशा मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया और अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम से ग्रामीणों में सकारात्मक संदेश गया और अभियान को व्यापक समर्थन मिला।
Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें