April 20, 2026 7:59 pm

अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सेवा कार्य, 800 राहगीरों को वितरित किया गया शीतल पेय व फल

अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सेवा कार्य, 800 राहगीरों को वितरित किया गया शीतल पेय व फल

 

सरिया, 20 अप्रैल 2026:

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सरिया स्थित मारवाड़ी महिला समिति ने सामाजिक सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से स्टेशन रोड स्थित श्री विष्णु मंदिर के सामने लगभग 800 राहगीरों के बीच सत्तू शर्बत, चना, खीरा एवं तरबूज का वितरण किया गया।

 

इस दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों ने समिति के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। तपती गर्मी में ठंडे पेय और फल पाकर लोगों को काफी राहत मिली।

 

समिति की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने बताया कि संस्था वर्षभर विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है और आगे भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अरुणा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीना अग्रवाल सहित स्वेता अग्रवाल, अलका अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, अर्पणा अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, आशा अग्रवाल एवं रेशु सलूजा का सराहनीय योगदान रहा।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें