गिरिडीह: 16 घंटे बाद नाले से मिला मासूम का शव
गिरिडीह जिले के गांधी चौक इलाके में शनिवार शाम नाले में गुम हुए मासूम का शव रविवार सुबह काठीटांड़ स्थित सिंघाड़ा तालाब के पास बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मुफस्सिल थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार की शाम तेज बारिश के दौरान बच्चा अपनी मां की गोद से फिसलकर नाले में गिर गया। तेज बहाव के कारण मासूम करीब 1.5 किलोमीटर दूर डाकीटांड तक बह गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में कोहराम मच गया। परिजन शव को देख बुरी तरह टूट गए और रो-रोकर हाल बेहाल है।













