January 15, 2026 5:04 pm

अबुआ सरकार के प्रयासों से आत्मनिर्भर बन रही झारखंड की महिलाएं :- कल्पना

गाँडेय के करणपुरा पंचायत में सखी मंडल द्वारा संचालित आटा उत्पादन केंद्र का अवलोकन

अबुआ सरकार के प्रयासों से आत्मनिर्भर बन रही झारखंड की महिलाएं

 

गिरिडीह/गाँडेय।

गाँडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करणपुरा पंचायत में सखी मंडल की दीदियों द्वारा संचालित आटा उत्पादन केंद्र का अवलोकन किया गया। इस दौरान केंद्र की गतिविधियों और उत्पादन कार्यों को नजदीक से देखा गया।

 

अवलोकन के दौरान कहा गया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में चल रही अबुआ सरकार की योजनाएं आज जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। झारखंड की महिलाएं, जो पहले केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, अब सखी मंडल के माध्यम से स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार व समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

 

महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बना केंद्र

इस केंद्र में दीदियाँ आधुनिक मशीनों की सहायता से आटा उत्पादन कर रही हैं। उत्पादित आटे की गुणवत्ता और बाजार में मांग दोनों ही संतोषजनक हैं। इससे महिलाओं को नियमित आमदनी हो रही है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें