सरिया
भारतीय जनता पार्टी से बगोदर विधानसभा के प्रत्याशी नागेंद्र महतो ने आज सरिया प्रखंड के कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया है इस दौरान बड़की सरिया में बड़ी संख्या में लोगों अन्य राजनीतिक दलों को छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है, इस बाबत श्री महतो ने बताया कि लगातार जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाली व इसके विचारों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं बगोदर की जनता विकास चाहती है और यह तभी संभव है जब झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी, आज के जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा है जिससे यह साफ पता चलता है कि यहां की जनता लूट खसोट की राजनीति से दूर आ चुकी है और यहां बदलाव चाह रही है “यह एकजुटता ही बदलाव का संकेत है। हम सभी मिलकर बगोदर विधानसभा में विकास के नए रास्ते पर चलेंगे। भाजपा हमेशा विकास और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, और हम इस विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे कि सभी के सहयोग से हमारी योजनाएँ धरातल पर उतरेंगी।”
भाजपा में शामिल होने वालों में अंबुज प्रसाद वर्मा, भुनेश्वर रविदास, मोहर पंडित, ध्रुव सोनार, भिखारी पासवान, बासुदेव रविदास, डिलो पंडित, महेंद्र पंडित, मुरली प्रसाद वर्मा, गोबिंद राणा, सुनील सोनार सहित हजारों लोग शामिल हैं। यह संख्या दर्शाती है कि स्थानीय जनसमुदाय अब बदलाव की ओर अग्रसर है और वे भाजपा के साथ मिलकर एक नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।इस अ
वसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव,मुखिया टेकलाल चौधरी,भाजपा नेता छोटू मंडल,बालगोविंद मंडल,जितेंद्र सिंह,जय मंडल,भेखलाल मंडल,संजय राज,जीबलाल महतो,बिनोद यादव,बिपिन शर्मा,भरत राम, हीरामन पंडित, छेदी पासवान,विश्वेश्वर पासवान, पंकज मंडल, नरेश मंडल,अजय पासवान, कुंदन सोनी, सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें।













