March 13, 2026 2:29 pm

सडक दुर्घटना मे घायल राज्यसभा सांसद से मुख्यमंत्री ने किया मुलाक़ात

राँची

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विधायक कल्पना सोरेन आज एच०बी० रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से वहां इलाजरत राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी के चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली।

 

मालूम हो कि राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी एवं उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे, बुधवार के अहले सुबह लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के समीप पहुंचते ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में डॉ० महुआ माजी एवं उनके परिजन घायल हो गए थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें