March 11, 2026 1:43 am

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत, घर में बहन की थी शादी, परिवार में छाया मातम

 

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौ**त, घर में बहन की थी शादी, परिवार में छाया मातम

 

सरिया (गिरिडीह)। सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक से सारंडा रोड स्थित सरकी टोला के पास संत जेवियर्स स्कूल के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घट**ना में एक मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौ**त हो गई। मृतक की पहचान गोवर्धन विश्कर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बिरनी थाना क्षेत्र के पुरानी झरखी गांव के निवासी थे। उनके पिता का नाम जीतन विश्कर्मा बताया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवर्धन विश्कर्मा मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सरकी टोला स्थित संत जेवियर्स स्कूल के पास अचानक सड़क दुर्घट**ना हो गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौ**त हो गई।

 

इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार मोती विश्कर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि मृतक के घर में उनकी बहन की शादी होने वाली थी, जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन इस दुखद हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। गोवर्धन विश्कर्मा अपने पीछे तीन छोटे बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) को छोड़ गए हैं।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें