February 9, 2026 4:42 am

चेतना तर्वे को झामुमो का समर्थन, कइयों का बिगड़ सकता है राजनितिक गणित

बड़की सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार चेतना तर्वे को झामुमो का समर्थन

सरिया प्रतिनिधि

बड़की सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार चेतना तर्वे को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने समर्थन देने की घोषणा की है। इस संबंध में रविवार को पार्टी की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित कर औपचारिक ऐलान किया गया।

प्रेस वार्ता में झामुमो के सरिया प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि केंद्रीय एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि झामुमो अध्यक्ष पद की उम्मीदवार चेतना तर्वे को बाहरी समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

वहीं अध्यक्ष पद की उम्मीदवार चेतना तर्वे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन सहित प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी और बड़की सरिया नगर पंचायत के विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगी।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें