January 15, 2026 1:42 pm

झारखंड भाजपा को मिला नया नेतृत्व, आदित्य साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, बगोदर विधायक ने दी बधाई

संगठन पर्व में झारखंड भाजपा को मिला नया नेतृत्व, आदित्य साहू बने प्रदेश अध्यक्ष

राँची डेस्क

राँची में आयोजित संगठन पर्व के तहत प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन समारोह में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नागेन्द्र महतो ने कहा कि आदित्य साहू के कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा झारखंड में संगठनात्मक मजबूती के साथ नई ऊंचाइयों को छुएगी।

 

#BJPJharkhand #SangathanParv #AdityaSahu #NagendraMahto #Ranchi #BJPNews #JharkhandPolitics

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें