January 15, 2026 1:41 pm

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बगोदर में अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला

 

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बगोदर में अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला

रंजन कुमार @ jharkhand first

 

गिरिडीह

बगोदर प्रखंड के दोंदलो स्टेडियम में बुधवार को “हमारा संकल्प: सुरक्षित एवं सशक्त महिला, सशक्त झारखंड” अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा सशक्तिकरण को लेकर बगोदर–सरिया अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का आयोजन समाज कल्याण निदेशालय, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बगोदर, सरिया एवं बिरनी प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका–सहायिका, जल सहिया, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं तथा शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त, बगोदर–सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता, एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, जीप सदस्य अनूप पाण्डेय,

 

 

बगोदर प्रमुख आशा राज, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला के दौरान बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह कुप्रथा बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी फिल्म प्रदर्शन एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह करना, कराना अथवा इसमें शामिल होना दंडनीय अपराध है। बाल विवाह की रोकथाम की जिम्मेदारी पंचायत स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक सभी की समान है। कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

कार्यशाला में डायन प्रथा उन्मूलन, मानव तस्करी की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े अन्य सामाजिक विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, जिप उपाध्यक्ष, बगोदर प्रमुख व उप प्रमुख, बगोदर, सरिया एवं बिरनी के बीडीओ व सीओ, जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार, तीनों प्रखंडों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें