झारखंड शैक्षणिक कांग्रेस राज्य सचिव राजेश वर्मा का भव्य स्वागत समारोह आयोजित
बिरनी/ गिरिडीह
बिरनी प्रखंड के एक कार्यक्रम में झारखंड शैक्षणिक कांग्रेस के राज्य सचिव राजेश वर्मा के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्री वर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वही राज्य सचिव राजेश वर्मा एवं विभिन्न संगठनों द्वारा प्रखंड कार्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जुलूस निकाला गया और कई चौक चौराहों पर उनका भव्य स्वागत किया गया
समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार राय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजेश वर्मा का संगठन के लिए अनुभव और मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे शैक्षणिक कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा राज्य में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति, तथा शिक्षकों की समस्याओं छात्रों के हितों पर विस्तार से चर्चा की।
राजेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड शैक्षणिक कांग्रेस का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना है। इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष मजूर अंसारी अशलम अंसारी (मंडल अध्यक्ष), प्रमोद कुमार राय (पूर्व प्रखंड अध्यक्ष) आदित्य तिवारी (मंडल अध्यक्ष) लव कुश जागृति मंच के अध्यक्ष विष्णुदेव वर्मा केंदुआ पंचायत मुखिया सहदेव यादव पंचायत समिति सदस्य विजय राय, दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र वर्मा, राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रखंड सचिव पिंकू वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।












