January 15, 2026 1:41 pm

सरिया में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन सम्पन्न*

 

*सरिया में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन सम्पन्न*

 

सरिया- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सरिया स्थित शिवांगी मंडपम में आज “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रदेश मंत्री दिलीप बर्मा, प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष बोकारो भरत यादव, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिला महामंत्री महेन्द्र वर्मा, प्रमुख आशा राज, पूर्व जिला अध्यक्ष अशीष बॉर्डर, मंडल अध्यक्ष गण राजदेव साव, अजय यादव, पवन पांडेय, टुपलाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, महेश मिश्रा, बिनोद यादव सहित भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब देश का हर नागरिक स्वदेशी अपनाएगा, तभी सच्चे अर्थों में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

 

मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमें विदेशी वस्तुओं की जगह स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।वहीं बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संगठन और स्वदेशी विचारधारा के प्रतीक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आत्मनिर्भर भारत का संदेश गांव-गांव तक पहुँचाएँ।कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति गीत और नारों से माहौल गूंज उठा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लिया।

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें