गिरिडीह पुलिस ने बरामद किए 113 खोए मोबाइल, “आपका मोबाइल फिर से आपका” कार्यक्रम में सौंपे गए असली मालिकों को
गिरिडीह।
जिला पुलिस की सक्रियता और तकनीकी प्रयासों से आम जनता के खोए मोबाइल फोन वापस मिलने लगे हैं। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देशन पर सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी शाखा की मदद से अब तक कुल 113 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बुधवार को समाहरणालय सभागार में “आपका मोबाइल फिर से आपका” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए।
इस पहल से मोबाइल खोने वाले नागरिकों में उत्साह देखा गया और लोगों ने गिरिडीह पुलिस के प्रयास की सराहना की।












