March 2, 2026 4:40 am

सरिया की बहू मोनिला जैन को नारी शक्ति गौरव सम्मान

सरिया की बहू मोनिला जैन को नारी शक्ति गौरव सम्मान

 

सरिया प्रतिनिधि।

मधुबन स्थित गुणस्थान भवन में शुक्रवार को महावीरायतन फाउंडेशन द्वारा आयोजित विश्व मैत्री महोत्सव में सरिया की बहू मोनिला जैन को नारी शक्ति गौरव सम्मान से नवाजा गया।

 

इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने मोनिला जैन को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने का कार्य सराहनीय है।

 

कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद सी. पी. चौधरी, डीसी रामनिवास यादव, एस पी डॉ. बिमल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं जैन समाज के सदस्य विकास कुमार जैन, संतोष जैन, राजेश कुमार जैन, निर्मल कुमार जैन, रौनक जैन, सचिन जैन, रूपचंद जैन, राजीव जैन, संजय जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

 

महावीरायतन फाउंडेशन के निदेशक देवेंद्र ब्रह्मचारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को शांति और क्षमा का संदेश देने में सक्षम है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपनी आंतरिक चेतना को जागृत कर सकता है। वही

 

मोनिला जैन ने कहा की

“यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं का है जो अपने परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही हैं। नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। हमारा दायित्व है कि हम शिक्षा, सेवा और संस्कारों से समाज को नई दिशा दें। यह सम्मान मुझे और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।”

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें