March 2, 2026 6:26 am

दोपहर 12 बजे ही स्कूल बंद, शिक्षक व छात्र नदारद

 

दोपहर 12 बजे ही स्कूल बंद, शिक्षक व छात्र नदारद

 

सरिया

सरकार व शिक्षा विभाग ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर लगातार प्रयासरत है और सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी को शिक्षा का अधिकार भी मिला है। लेकिन जमीनी स्तर पर सरकारी स्कूलों की तस्वीर अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

 

शुक्रवार को सरिया प्रखंड क्षेत्र के न्यू अल्ली

 

 

पुर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय की हकीकत कुछ और ही नजर आई। दोपहर 12 बजे ही स्कूल में ताला जड़ा मिला। न तो कोई शिक्षक मौजूद था और न ही कोई छात्र। यहां तक कि मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) भी नहीं बना। विद्यालय के सभी कमरे और कार्यालय में ताले लटक रहे थे।

 

इस बाबत जब प्रधानाध्यापक आदित्य शर्मा से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि शुक्रवार को छात्र जुम्मा की नमाज पढ़ने चले जाते हैं। वहीं वे स्वयं विद्यालय के कार्य से बाहर गए हुए हैं। इसके बाद सूचना मिलने पर दूसरे शिक्षक आनन-फानन में विद्यालय पहुँचे और जुम्मा का हवाला देते हुए छात्रों के नहीं रहने की बात दोहराई। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले दो दिनों से एमडीएम बंद है और प्रधानाध्यापक स्वयं चूल्हा बनाने के सिलसिले में सरिया गए हुए हैं।

 

इस पूरे मामले पर जब सरिया प्रखंड शिक्षा विभाग के बीईओ रंजीत चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे इस समय काउंसिल कार्यक्रम में व्यस्त हैं।

 

ग्रामवासियों का कहना है कि लगातार इस तरह की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और सरकारी प्रयासों के बावजूद शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें