March 2, 2026 6:26 am

सरिया प्रखंड के पंचायत सहायकों की बैठक, स्थायीकरण और मानदेय भुगतान पर हुई चर्चा

सरिया प्रखंड के पंचायत सहायकों की बैठक, स्थायीकरण और मानदेय भुगतान पर हुई चर्चा

सरिया

सरिया प्रखंड के सभी पंचायत सहायकों की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष संतोष राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन विजय साव ने किया।

 

बैठक में प्रमुख रूप से पंचायत सहायकों के स्थायीकरण और नियमितीकरण के मुद्दे पर चर्चा हुई। अध्यक्ष संतोष राणा ने कहा कि “हम सभी को एकजुट रहना होगा, तभी सरकार जल्द से जल्द स्थायीकरण और नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करेगी।”

 

साथ ही पंचायत सहायकों के मानदेय का शीघ्र भुगतान जिला स्तर से करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि विधानसभा सत्र में पंचायत सहायकों के नियमितीकरण पर कोई ठोस घोषणा नहीं होती है, तो पुनः जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

 

बैठक में उपस्थित पंचायत सहायकों में प्रमुख रूप से – प्रेम पासवान, विजय साव, आकाश जुनेजा, केदार राणा, अजय मंडल, सतीश कुमार, जागेश्वर महतो, सीता कुमारी, अंजना कुमारी, बहादुर यादव, नैना कुमारी, मोहन कुमार, बशिष्ठ कुमार, सोबरन साव सहित अनेक पंचायत सहायक शामिल रहे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें