March 11, 2026 9:15 am

मुख्य सचिव ने बेलगड़िया टाउनशिप का किया निरीक्षण, छात्राओं से किया संवाद व पौधारोपण

बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण, छात्राओं से संवाद व पौधारोपण

 

धनबाद: झारखंड की मुख्य सचिव ने बेलगड़िया टाउनशिप का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया। टाउनशिप में रह रही छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना गया। परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सरकार द्वारा कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, स्वच्छता एवं सुगम यातायात जैसी बुनियादी सुविधाओं को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। रिवाइज्ड झरिया मास्टर प्लान के तहत भू-धंसान और अग्निपीड़ित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का सुरक्षित पुनर्वास प्राथमिकता पर है।

 

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बेलगड़िया टाउनशिप को एक आदर्श पुनर्वास मॉडल के रूप में विकसित किया जाए, ताकि विस्थापितों को सभी मूलभूत सुविधाएं सम्मानजनक जीवन के साथ उपलब्ध कराई जा सकें।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें