भाकपा माले ने सरिया हाई स्कूल मैदान में मनाया हुल दिवस।
सरिया/गिरिडीह
सोमवार को सरिया हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में हुल दिवस के अवसर पर भाकपा माले ने महान हुल नायक सिद्धू कानू, चांद, भैरव और फूलों जानो को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह मौजूद रहे बताते चलेंगे कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड क्रांति के महानायकों को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद भाकपा माले की GB रखी गई। जिसको संबोधित करते हुए बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा की देश के इतिहास में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ पहला स्वतंत्रता संग्राम 1855 ने सिद्धू कानू, चांद, भैरव के नेतृत्व में झारखंड के भोगनाडी मैं झारखंड के सभी शोषित पीड़ित जातियों के हक अधिकार के लिए लड़ा गया। और ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। सिंधु कानों के नेतृत्व में न केवल जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ी गई बल्कि राज्यों द्वारा किए गए सभी प्रकार की शोषण, दमन को उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ी गयी उन्होंने कहा कि आज देश मे फिर से वही दौर आ गयी है।आप देखे किस प्रकार से मजदूरों पर शोषण बढ़ रहा है। मजदूरों के हक में आज तक कोई ठोस नीति तक नहीं बन पाई मजदूर आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं और उनके लिए कोई नीति नहीं है मजदूरों की मृत्यु हो जाती है बाहर देश में उनके सब की अपने वतन वापसी की गारंटी नहीं है।उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार भी अंग्रेजी हुकूमत जैसी लग रही है जिनके मन सुबह को इस देश के लोग जान गए भाकपा माले मजदूर किसानों के साथ है। झारखंड क्रांति के महानायक के जो सपने थे उनको देश की मोदी सरकार के इशारों पर खत्म नहीं होने देंगे हम लड़ेंगे और हर हाल में शहीदों के जो सपने उनको साकार करेंगे।
इस अवसर पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव लालमनी यादव, राज्य कमेटी सदस्य भोला मंडल, विजय सिंह, मनोज पांडे, पवन महतो, लक्ष्मण मंडल, केदार मंडल, महेंद्र मंडल, सुदामा राम, धनेश्वर पासवान, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष सोनू पांडे,जिमी चौरसिया, कामेश्वर यादव, अविनाश सिंह, राहुल मंडल, अमन पांडे समेत कई माले नेता शामिल थे।।












