March 2, 2026 4:36 am

मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर उपयुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण :-

मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर उपयुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण :- राँची

अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उपायुक्त मंजू नाथ भजन्त्री ने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन को विशेष निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की डिस्पेंसरी का दौरा किया और वहां उपलब्ध दवाओं की स्थिति का जायजा लिया। साथ यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और मरीजों को दवाओं की कमी का सामना न करना पड़े।

चिकित्सा सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और तत्पर रहने की हिदायत दी गई।

सिविल सर्जन को अस्पताल में स्वच्छता, चिकित्सा उपकरणों।
की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

मरीजों का विश्वास जीतने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार अत्यंत आवश्यक है। साथ ही अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाएं सभी जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचें।

विशेष रूप से कहा की “सदर अस्पताल रांची जिले का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। हमारी प्राथमिकता है कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर और उचित चिकित्सा सुविधा मिले। इसके लिए सभी स्तरों पर सुधार किए जाएंगे और नियमित निगरानी की जाएगी।”

सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने और मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देने को कहा।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें