March 2, 2026 4:40 am

नाइजर में अपहृत मजदूरों की रिहाई को लेकर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

नाइजर में अपहृत मजदूरों की रिहाई को लेकर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रांची | विशेष संवाददाता
बगोदर (झारखंड) के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने नाइजर में अपहृत झारखंड के पांच प्रवासी श्रमिकों की रिहाई को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य सरकार भारत सरकार और विदेश मंत्रालय पर दबाव बनाए ताकि वे केवल नाइजर सरकार पर निर्भर न रहते हुए अन्य प्रभावी माध्यमों से भी अपहर्ता समूह से बातचीत करें।

अपहृत मजदूरों को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिजनों को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। श्री सिंह ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास जरूरी है और इस मामले में केंद्र सरकार को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें