गिरिडीह
झारखंड मुक्ति मोर्चा के 52 वें स्थापना दिवस को लेकर गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों शोरों से चल रही है पार्टी के नेता इस तैयारी को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं व इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुनने का निमंत्रण दे रहे हैं इस बाबत झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रणव वर्मा ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के 52वें स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही है इस बार गिरिडीह के झंडा मैदान में लाखों लोग शामिल होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुनने पहुंचेंगे यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है इस कार्यक्रम में सुदिव्य कुमार सोनू मंत्री झारखंड सरकार, गाण्डेय से विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन समेत झारखंड सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे, यह कार्यक्रम गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के राजनीतिक वर्षगांठ के रूप में भी याद किया जाएगा क्योंकि भाजपा के दमनकारी नीति के कारण हेमंत सोरेन को जेल भेजने के बाद पहली बार कल्पना मुर्मू सोरेन ने गिरिडीह के झंडा मैदान से ही अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी इसलिए यह कार्यक्रम और भी बेहद खास होने वाला है बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष इस कार्यक्रम में शामिल होंगे वह ऐतिहासिक कार्यक्रम के गवाह बनेंगे।
