March 11, 2026 7:08 am

विधानसभा मे गुंजा महिला डॉक्टर का मामला, विधायक मंजू कुमारी ने की मांग

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने जमुआ विधानसभा क्षेत्र के कई प्रखंडों में महिला डॉक्टरों की कमी को लेकर सवाल उठाया है इन्होंने सवाल किया है  जमुआ और देवरी मे महिला चिकित्सकों के अभाव के कारण स्थानीय महिलाएं और बच्चे स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियादी जरूरतों से वंचित हैं। खासकर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना बेहद महत्वपूर्ण है और जब महिला चिकित्सक ही उपलब्ध नहीं हैं तो यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

 

महिला चिकित्सकों की कमी से समाज में कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं,

जब महिला चिकित्सक उपलब्ध नहीं होते, तो महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में खुलकर बात करने में संकोच होता है, खासकर गाइनोकोलॉजिकल समस्याओं को लेकर।

इसके अलावा, गर्भावस्था जैसी विशेष स्थितियों में महिला चिकित्सक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। महिला चिकित्सकों की कमी से समाज में असमानता भी बढ़ती है और इससे महिलाओं का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

 

मैंने सरकार से इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है और महिला चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है ताकि जमुआ और देवरी प्रखंड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

 

#स्वास्थ्य #महिलाचिकित्सक #जमुआ #देवरी #स्वास्थ्यसुविधाएं #जनसेवा #बीजेपी_जमुआ #जमुआ #जमुआ_विधानसभा #जमुअ_की_आवाज #ग्राम_विकास #समस्या_समाधान #jamua

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें