March 11, 2026 7:11 am

पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण बैठक

*●

 

*गिरिडीह, 30 नवंबर 2024:-* प्रखण्ड सभागार पीरटांड़ में आज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखण्ड की सेविकाओं के साथ पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान के तहत दिनांक 08-12-2024 को बूथ पर 0-5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। तथा 09 एवं 10 दिसंबर को सेविकाओं द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस बैठक में अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पीरटांड़, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीरटांड़, साथ ही स्वास्थ्य विभाग की BPM,महिला पर्यवेक्षिका, WHO एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें