March 11, 2026 7:09 am

हेमंत सोरेन आज चुने जा सकते है विधायक दल के नेता

 

राँची

पूरे झारखंड में इंडिया गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार बनाने का दावा आज राज्यपाल से मिलकर पेश कर सकते है,इससे पहले आज मुख्यमंत्री आवास में सभी जीते हुए विधायकों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक करेंगे इसके बाद यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि फिर से विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन चुने जा सकते हैं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने बैठक का आयोजन किया है साथ ही कांग्रेस के विधायक भी आज अपना अलग से एक बैठक करने जा रहे हैं जिसके बाद सरकार में किस तरह की जिम्मेदारी कांग्रेस के विधायकों को मिलेगी इस पर भी चर्चा की जा सकती है, यह उम्मीद की जा रही है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद 26 नवंबर को हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें