March 11, 2026 8:27 am

गाण्डेय विधानसभा से जेएमएम प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन की हुई जीत

गांडेय विधानसभा से जेएमएम प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन की हुई जीत

गांडेय विधानसभा में कल्पना सोरेन एवं मुनिया देवी में जोरदार टक्कर रही और शुरूआत से ही मुनिया देवी बढ़त बनाए रखी, 21 राऊंड की गिनती में 19 राऊंड तक वह बढ़त बनाए रखी उसके बाद जेएमएम प्रत्याशी और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने अचानक बढ़त बना ली और महज 6000 हजार वोट जीत हासिल कर ली उसके बाद बोडो स्थित समिति बाजार पचम्बा में इन्होंने जनता का आभार व्यक्त की। इन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी को छ: हजार वोट से पराजित किया। जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने फूल माला पहनाकर कल्पना सोरेन का स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने भी इनका स्वागत किया और जीत की बधाई दी। मीडिया को संबोधित करते हुए कल्पना ने कहा कि यह जीत गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित जनता ओर पार्टी के कार्यकर्ता की है। एक बार फिर से झारखंड में अबुआ सरकार बनेगी। सोरेन ने कहा कि जनता के विश्वास पर हम सदैव खरे उतरेंगे। कहा कि झारखंड में और तेज गति से सभी मिलकर विकास करेंगे। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थक ने उन्हें बधाई दिया‌ वहीं मुनिया देवी के समर्थक को आश्चर्य हुआ की हार गये कैसे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें