March 11, 2026 9:41 am

 

*बगोदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनसमर्थन :- नागेंद्र

आज बगोदर विधानसभा क्षेत्र के सरिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में भाजपा एनडीए प्रत्याशी  नागेंद्र महतो द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम बलियारी, परसबनी, नावाडीह, कसियाडीह, कुसमाडीह, गोबिंदपुर, लोवाबार, कपिलो, भरतपुर, चिरुवां, करंबा और खुट्टा में लोगों से मुलाकात की गई और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

इस जनसंपर्क के दौरान दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हुए और पार्टी की नीतियों के समर्थन में अपना विश्वास व्यक्त किया। सभी ग्रामवासियों ने इस बार बगोदर विधानसभा में बदलाव की चाहत को स्पष्ट किया, जिससे यह जाहिर होता है कि इस बार क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में प्रचंड लहर है।

नागेंद्र महतो  ने कहा, “बगोदर विधानसभा क्षेत्र में जनता के अंदर बदलाव की प्रबल लहर है। लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन बढ़ता जा रहा है।

भा.ज.पा. और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी  नागेंद्र महतो ने जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार बनते ही क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
मंडल अध्यक्ष पवन पांडे,पूर्व जिप सदस्य अर्जुन आर्य,जितेंद्र सिंह,डूगलाल महतो,रामदेव ठाकुर,अनिल शर्मा,प्रयाग ठाकुर,नागेश्वर यादव,राजु वर्मा,नरेश रजक,छोटी मंडल देगलाल महतो,संतोष महतो, मुकेश महतो,मोहन कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें