March 11, 2026 7:10 am

सिर्फ वोट देना ही जन सहभागिता नहीं – अरुण कुमार* 

*सिर्फ वोट देना ही जन सहभागिता नहीं – अरुण कुमार*

*राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित की गई संगोष्ठी*

सरिया (गिरिडीह)

शुक्रवार को सरिया कॉलेज राजनीति विज्ञान विभाग की ओर “लोकतंत्र एवं जन सहभागिता”विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता जनता की भागीदारी से सुनिश्चित होती है। विभागाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा सिर्फ वोट देना ही लोकतंत्र में जन सहभागिता नहीं कहलाती है। सरकार के अच्छे नीतियों का प्रशंसा करना तथा आलोचना करना भी जन सहभागिता है। प्रो आरके मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में सही प्रत्याशी के चुनाव में जनता का अहम भूमिका होता है जाति, धर्म, क्षेत्र,भाषा आदि से ऊपर उठकर अच्छे नेता को चुनना चाहिए। डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी बढ़ाने में विद्यार्थियों की अहम भूमिका होती है। वहीं राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ आशीष कुमार सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है किंतु राजनीति में युवाओं की भागीदारी कम होना चिंतनीय विषय है।

इस मौके पर समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता,आकाश साव,राहुल शर्मा, वीरेंद्र कुमार, रमाशंकर यादव ,निशा कुमारी ,मनीषा कुमारी, नंदनी कुमारी, रानी कुमारी, मुस्कान खातून, नेहा, पूजा, विनीता ,चंपा प्रतिभा, तनुश्री समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें